फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Many goats die of unknown disease in Dhargaon

उत्तराखंड : धरगांव में अज्ञात बीमारी से कई बकरियों की मौत, पशुपालन विभाग की टीम भेजने की मांग

Thu, 27 May 2021 11:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 27 May 2021 11:29 AM IST
सार

धरगांव में एक माह से बकरियों में अज्ञात बीमारी फैली हुई है, जिससे अब तक पशुपालकों की 15-20 बकरियां मर चुकी हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : Many goats die of unknown disease in Dhargaon
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

दुगड्डा ब्लाक के ग्राम पंचायत चर के ग्राम धरगांव में अज्ञात बीमारी से अब तक कई बकरियां मर चुकी हैं। ग्राम प्रधान वसीम अकरम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर गांव में पशुपालन विभाग की टीम भेजने की मांग की।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने कहा कि धरगांव में एक माह से बकरियों में अज्ञात बीमारी फैली हुई है, जिससे अब तक पशुपालकों की 15-20 बकरियां मर चुकी हैं। सोमवार को बीमारी से पशुपालक सैयद हुसैन की 6 बकरियां मर गई हैं, जबकि अन्य पशुपालकों की बकरियां बीमारी से ग्रसित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में पशुपालन विभाग को सूचित किया था, लेकिन संबंधित विभाग ने अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया है। बताया कि ग्रामीणों की ओर से लगातार पशुपालन विभाग दुगड्डा और पौखाल के पशुपालन कर्मियों और प्रभारी चिकित्साधिकारी को फोन कर रहे हैं, लेकिन फोन नहीं उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से गांव में पशुपालन विभाग की टीम भेजने की मांग उठाई है। जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके बर्त्वाल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। बुधवार को विभागीय टीम गांव भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed