फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   255 talents honored at Vishwakarma Pratibha Samman ceremony

Dehradun News: विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान समारोह में 255 प्रतिभाओं का सम्मान

Sun, 25 Oct 2026 05:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
255 talents honored at Vishwakarma Pratibha Samman ceremony
रुड़की। विश्वकर्मा अलंकरण समारोह समिति की ओर से रविवार को साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में छठा विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें 155 मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 युवाओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी से शिक्षित होने के साथ संस्कारवान बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी हैं। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने तक मेहनत करनी चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि जगद्गुरु विश्वकर्मा शंकराचार्य योगी मनभाई नाथ ने कहा कि विश्वकर्मा समाज का देशहित में महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखकर कार्य करना चाहिए। मुख्य मार्गदर्शक चिन्मय महाराज ने कहा कि संस्कारों के बिना शिक्षा अधूरी है। बच्चों को अच्छे संस्कार देना अभिभावकों की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक एवं समिति अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सूर्यवंशी और महासचिव डॉ. ब्रजपाल धीमान ने बताया कि एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त करने वाली मानसी धीमान, बीएमएस और एमडी धारक विशाखा धीमान और बीएमएस डिग्री प्राप्त डॉ. प्रियांशु धीमान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय धीमान ने की। इस दौरान सुनील धीमान, अविनाश धीमान, डॉ. मंजुल धीमान सहित समिति के पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed