फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Malala is not about killing a wife

पत्नी की हत्या करने का नहीं है मलाल

Tue, 11 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Tue, 11 Apr 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन

काशीरामपुर मल्ला में पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे पति के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह शव के पास ही बैठा रहा। आरती देवी के शरीर पर कैंची से एक-दो नहीं, बल्कि 28 वार किए गए थे। पुलिस को भटकाने के लिए हत्या आरोपी संगीत नेगी इधर-उधर की बातें जरूर करता रहा। कभी चाय न बनाने पर हत्या करने की बात कहता तो कभी पत्नी के चरित्र पर अंगुली उठाने लगता।

विज्ञापन


संगीत नेगी (38) पुत्र सतेंद्र सिंह नेगी की तेरह साल पूर्व थलीसैंण के स्यूंसी निवासी आरती के संग विवाह हुआ था। उनके दो बच्चे 11 साल का बड़ा बेटा समीर और 10 साल की बेटी सोनाली हैं। संगीत ड्राइवर है और शराब का आदी है।
विज्ञापन


आए दिन वह पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौच करता रहता था। कई बार पड़ोसी उन्हें छुड़ाते थे। घर का खर्च चलाने के लिए आरती को लोगों के घरों में काम करना पड़ता था। पत्नी की कमाई के पैसे भी वह शराब में उड़ा देता था। इसको लेकर उनमें आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आरती को मेहनताना के करीब डेढ़ हजार रुपये मिले थे। उसे भी संगीत ने ले लिया। इसके बाद से उनमें झगड़ा हो रहा था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे संगीत सोकर उठा और आरती को चाय बनाने के लिए कहने लगा। पत्नी ने चाय बनाने से इंकार किया जो उसे नागवार गुजरा। कैंची से उसने पत्नी के गले और शरीर पर 28 गहरे जख्म कर उसे मौत की नींद सुला दिया।


एसएसआई मो. यूनुस का कहना है हत्यारे ने हत्या की बात कबूली है, लेकिन उसे पत्नी की मौत का जरा भी मलाल नहीं है। मां की मौत और पिता के जेल जाने से अनाथ हुए उसके बच्चे फिलहाल पड़ोसियों के साथ रह रहे हैं। सूचना मिलते ही परिजन भी कोटद्वार पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed