फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Major Dhyanchand received Bharat Ratna

मेजर ध्यानचंद्र की स्मृति में रही खेल प्रतियोगिताओं की धूम

Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Major Dhyanchand received Bharat Ratna
भाबर के एमकेवीएन, कण्वघाटी में खेल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानि - फोटो : KOTDWAR
मेजर ध्यानचंद को मिले भारत रत्न
विज्ञापन

खेल दिवस पर एमकेवीएन में मैराथन दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन
पीजी कालेज कोटद्वार समेत सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्षेत्र के विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न सम्मान देने की मांग की गई। एमकेवीएन में कोटद्वार भाबर के विद्यालयों की अंतरविद्यालयी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर के प्रभु मेहता ने बाजी मारी। रस्साकशी प्रतियोगिता में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल विजेता रहा।
बृहस्पतिवार को दुर्गापुरी चौराहे से एमकेवीएन कण्वघाटी तक अंतरविद्यालयी सात किमी लेट्स रन मैराथन दौड़ का शुभारंभ महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत और प्रकाश चंद्र कोठारी ने झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर के प्रभु मेहता, पृथ्वी विद्या मंदिर के सौरभ, एमकेवीएन कण्वघाटी के अंकुश नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। टग ऑफ वार चैंपियनशिप में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल विजेता और एमकेवीएन कण्वघाटी उप-विजेता रहे।
विज्ञापन

समारोह में बतौर अतिथि भाजपा जिला महामंत्री मानेश्वरी बिष्ट और रानी नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। छात्रा श्वेता एवं रिया बहुखंडी ने कहा कि मेजर ध्यान चंद को हॉकी में उनके योगदान के लिए भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए। ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में खेल दिवस पर प्री प्राइमरी और प्राइमरी स्तर पर म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया। इसमें करन, अमन और इशिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में इंदिरा हाउस और बालक वर्ग में रमन हाउस विजेता रहे। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत समेत शिक्षक मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डा. एसएल भट्ट ने किया। पुरुष डबल्स वर्ग में राकेश कुमार एवं मोहित की जोड़ी विजेता, अमित बुड़ाकोटी और भीम सिंह की जोड़ी उपविजेता रहे। पुरुष सिंगल वर्ग में अमित बुड़ाकोटी विजेता और राकेश उपविजेता रहे। महिला सिंगल वर्ग में शौर्या जदली विजेता और सरिता बिष्ट उपविजेता रही। इस मौके पर डा. संजीव कुमार, हीरा सिंह डुंगरियाल, संदीप किमोठी, रश्मि बहुखंडी, डा. अनिल कुमार, डा. दया किशन व डा. अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। आरसीडी पब्लिक स्कूल में जूनियर और सीनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक सुभाष चंद्र ढौंडियाल और प्रधानाचार्य सीमा ढौंडियाल समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed