‘उज्ज्वला’ देगी बीपीएल परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बीपीएल परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन देने के लिए प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘उज्ज्वला’ शुरू होने जा रही है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नौ जून को श्रीनगर के रामलीला ग्राउंड में योजना का विधिवत शुभारंभ करेंगे। योजना से देशभर के चार करोड़, उत्तराखंड में साढ़े नौ लाख और पौड़ी जिले में एक लाख दस हजार बीपीएल परिवार लाभान्वित होंगे। पीएम मोदी के निर्देश पर पेट्रोलियम मंत्रालय को सीधे जनता से जोड़ दिया गया है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता धन सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
धन सिंह ने कहा कि श्रीनगर में योजना के शुभारंभ अवसर पर जिले के हर ब्लाक से एक बीपीएल उपभोक्ता को एक कनेक्शन दिया जाएगा। योजना के शुभारंभ के बाद केंद्रीय मंत्री ‘एक साल बेमिसाल विकास पर्व पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उनसे रूबरू होंगे। इसमें एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेेश पांचों सांसद, प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे। तीन बजे श्रीकोट के एक होटल में पेट्रोलियम मंत्री पत्रकारों से वार्ता करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष मुकेश रावत, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा मुकेश कोहली, मधु कुकसाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला मंत्री मातवर सिंह रावत, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, विक्रांत रावत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमनलता ध्यानी आदि मौजूद रहे।
30 जून को पानी के लिए धरना
पौड़ी। भाजपा नेता धन सिंह ने कहा कि पौड़ी शहर में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों की सरकार और संबंधित विभाग को कोई चिंता नहीं है। पेयजल संकट के निराकरण की मांग पर 30 जून को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।