फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Link to food ration cards in the base booby Pauri

राशन कार्ड आधार लिंक कराने में पौड़ी फिसड्डी

Sat, 26 Nov 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी। Updated Sat, 26 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

 सरकारी सस्ता गल्ले से सब्सिडी में राशन ले रहे उपभोक्ताओं की रुचि राशन कार्ड आधार लिंक कराने के मामले में काफी निराशाजनक है। 26 नवंबर तक प्रदेश के सभी तेरह जिलों में कुल 23 लाख 38 हजार 257 उपभोक्ताओं को राशन कार्ड जारी हो चुके हैं। ये सभी सब्सिडी में राशन पा रहे हैं।

विज्ञापन


इनमें से 72.21 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही राशन कार्ड आधार लिंक कराया है। कार्ड आधार लिंक नहीं होने पर इनकी सब्सिडी बंद हो जाएगी। पौड़ी जिला राशन कार्ड आधार लिंक कराने के मामले में प्रदेश में सबसे पीछे चल रहा है। यहां पर अब तक महज 49 फीसदी ही राशन कार्ड आधार लिंक हो सके हैं। प्रदेश में चंपावत जिले में सर्वाधिक 86.45 प्रतिशत उपभोक्ताओं के राशन कार्ड आधार लिंक हुए हैं।    
विज्ञापन

   
जनपद अल्मोड़ा में कुल एक लाख 39 हजार 856 राशन कार्ड जारी हुए थे। 26 नवंबर तक इनमें से 76.53 प्रतिशत ही कार्ड आधार लिंक हुए हैं। बागेश्वर जिले में 66 हजार 938 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 69.27 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं। चमोली जिले में 86 हजार 921 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 71.65 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं। चंपावत जिले में 58 हजार 723 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 86.45 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून जिले में तीन लाख 83 हजार 297 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 70.10 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं। हरिद्वार जिले में चार लाख 26 हजार 265 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 77.41 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं।

नैनीताल जिले में दो लाख 25 हजार 855 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 74.96 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं। पिथौरागढ़ जिले में एक लाख 26 हजार 510 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 70.29 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं। रुद्रप्रयाग जिले में 59 हजार 118 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 68.09 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं।

टिहरी जिले में एक लाख 48 हजार 105 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 73.54 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में तीन लाख 72 हजार 54 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 75.53 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं। उत्तरकाशी जिले में 74 हजार 36 कार्ड जारी हुए हैं। इनमें से 68.55 प्रतिशत कार्ड आधार लिंक हो सके हैं।       


गैस में सब्सिडी हो जाएगी बंद!      
एजेंसी के प्रबंधक एनके नैथानी ने बताया कि 30 नवंबर तक आधार लिंक कराना आवश्यक है। जो उपभोक्ता कनेक्शन को आधार से लिंक नहीं करा पाएगा, उसकी सब्सिडी नहीं आएगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed