फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Let's go and give our children a few drops of life.

Kotdwar News: चलो चलें, अपने नौनिहालों को पिलाएं दो बूंद जिंदगी की

Sat, 11 Oct 2025 03:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 11 Oct 2025 03:53 PM IST
विज्ञापन
Let's go and give our children a few drops of life.
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार और बेस अस्पताल कोटद्वार ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में आमजन से बूथों पर पहुंचकर पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गाड़ीघाट स्थित जेपी इंटर काॅलेज से निकाली गई रैली का उद्घाटन रोटरी क्लब के सचिव विजय कुमार ने किया। रैली झूला बस्ती से शुरू होकर काॅलेज पहुंचकर समाप्त हुई। रोटरी क्लब के पोलियो अभियान प्रभारी गोपाल बंसल, धीरजधर बछवाण, विजय माहेश्वरी ने विचार रखे। सुभाष बहुगुणा, रश्मि नेगी, विशेश्वरी देवी, वकार अहमद, केसी कुकरेती, विवेक कुकरेती, चंद्रमोहन सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

इससे पहले बेस अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ. विजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि शहर में हैपी होम स्कूल जौनपुर, आमपड़ाव इंद्रा नगर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हैपी चिल्ड्रन एकेडमी, वन निगम कार्यालय लकड़ी पड़ाव, झूला बस्ती लकड़ी पड़ाव, रोडवेज डिपो, रेलवे स्टेशन, बेस अस्प्ताल, झंडाचौक, सिनेमाघर मार्ग पर 11 बूथ लगेंगे। सोमवार से शनिवार तक डोर टू डोर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। बैठक में सह नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह के अलावा सुभाष चंद्र, अनिल कुमार, प्रीतम कुमार, शिवाली, गोपाल बंसल, सुधीर अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
चरनजीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed