{"_id":"6a6dd053c794785d30084867","slug":"leopard-spotted-again-in-kotridhang-attacks-pet-dog-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-125445-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटड़ीढांग में फिर दिखा गुलदार, पालतू कुत्ते पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटड़ीढांग में फिर दिखा गुलदार, पालतू कुत्ते पर हमला
Sat, 01 Aug 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। सनेह क्षेत्र के कोटड़ीढांग में गुलदार की दहशत कम नहीं हो रही है। शुक्रवार रात गुलदार ने दोबारा एक घर के आंगन में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इससे पहले 31 मई को गुलदार ने परिवार की रीना देवी पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रभारी डीएफओ तरुण एस से फोन पर वार्ता कर क्षेत्र में गश्त और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के घर के आसपास बार-बार गुलदार की मौजूदगी गंभीर चिंता का विषय है। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बड़ी जनहानि हो सकती है।
प्रभारी डीएफओ ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। फिलहाल विभाग के पास पिंजरा उपलब्ध नहीं है। वहीं, पूर्व मंत्री ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से भी बात कर कोटड़ीढांग, कालाबड़, शिवपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों से मानव जीवन को खतरा और किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। वन मंत्री ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।