{"_id":"6ab7a1753ec2c806720c83e3","slug":"leopard-enters-cowshed-kills-four-goats-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126857-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गोशाला में घुसा गुलदार, चार बकरियां मारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गोशाला में घुसा गुलदार, चार बकरियां मारीं
Sat, 26 Sep 2026 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:11 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार/कण्वघाटी। विकासखंड द्वारीखाल के चाक्यूंसैंण गांव में गुलदार ने गोशाला में घुसकर चार बकरियों को मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सक्रिय गुलदार और भालू से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय निवासी जयमल दुदपुड़ी की गोशाला में गुलदार घुस गया। समाजसेवी गौरव सुयाल, ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, विजय रावत, सतेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, अमन जखमोला और राजेंद्र सिंह ने बताया कि चाक्यूंसैंण के आसपास छाम, सौड़खेत, सौड़, खुड़ीला और सिम्लया क्षेत्र में पिछले करीब सात माह से गुलदार और भालू सक्रिय हैं। रेंज अधिकारी राकेश शाह ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। वन कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद