फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   left a life comfort for Students .

छात्रों के लिए छोड़ी आराम तलफ जिंदगी

Sun, 04 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी। Updated Sun, 04 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
left a life comfort for Students .
पौड़ी जनपद के अशासकीय इंटरमीडिएट कॉलेज परसुंडाखाल में पढ़ाते पूर्व प्रधानाचार्य सुलतान सिंह रावत। - फोटो : Amar Ujala

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुलतान सिंह रावत 76 साल की उम्र में हर दिन करीब डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर स्कूल में विद्यार्थियों को नि:शुल्क पढ़ा रहे हैं। अशासकीय इंटरमीडिएट कॉलेज परसुंडाखाल में अंग्रेजी, हिंदी समेत करीब दस विषयों के शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, इससे चिंतित रावत ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की ठानी। कालेज प्रशासन ने शिक्षक दिवस पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानाचार्य सुलतान सिंह रावत ने ही वर्ष 1967 में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इंटरमीडिएट कॉलेज परसुंडाखाल की जूनियर हाईस्कूल के रूप में नींव रखी थी। उन्हें तब विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद का दायित्व सौंपा गया था।
विज्ञापन


विद्यालय को इंटर की मान्यता मिलने के बाद उन्हें इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन लंबे समय तक इस पद पर सेवा देने के बाद भी उन्हें आज तक इस पद का आर्थिक लाभ नहीं मिल पाया है। वर्ष 1999 में सेवानिवृत्त होने के बावजूद उन्होंने विद्यालय के प्रति अपने सेवाभाव में कभी कमी नहीं आने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य बीसीएस नेगी और प्रबंधक योगंबर सिंह नेगी ने बताया है कि उनके विद्यालय में शिक्षा दान करने से शैक्षणिक माहौल में सुधार हुआ है। अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय नेगी और एसएमसी के अध्यक्ष राकेश नेेगी ने कहा कि उनके विद्यालय में शिक्षा दान की सेवाएं देने से सभी विषयों का पठन-पाठन सुचारू रूप से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed