फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Lansdowne's drinking water problem will be resolved soon.

Kotdwar News: लैंसडौन की पेयजल समस्या का जल्द होगा समाधान

Thu, 27 Aug 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 27 Aug 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
Lansdowne's drinking water problem will be resolved soon.
लैंसडौन। क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है। लैंसडौन होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिल्ली स्थित आवास पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर प्रस्तावित लैंसडौन पंपिंग पेयजल योजना को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी दिलाने की मांग की। इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से सांसद को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि लैंसडौन दिल्ली के निकट प्रमुख पर्वतीय पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पर्याप्त और नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से स्थानीय नागरिकों के साथ होटल, होमस्टे, रिजॉर्ट और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के सचिव तुषार अग्रवाल और उपाध्यक्ष गौरव सबलोक ने बताया कि सांसद अनिल बलूनी ने योजना की मंजूरी के लिए पेयजल सचिव को पत्र भेजा है। नयार नदी से प्रस्तावित लैंसडौन पंपिंग पेयजल योजना के लिए 763.81 लाख का प्राक्कलन (डीपीआर) उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, कोटद्वार ने तैयार कर शासन को भेजा था। योजना की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी शासन स्तर पर लंबित है। मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र में पेयजल संकट से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed