फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Landslide victims expressed their anger and protested against the NH-19 PWD (Private Landslide Authority) for their demands for an FRI.

Kotdwar News: भू स्खलन प्रभावितों का फूटा गुस्सा, एनएच लोनिवि पर एफआरआई की मांग के लिए किया प्रर्दशन

Thu, 18 Sep 2025 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
Landslide victims expressed their anger and protested against the NH-19 PWD (Private Landslide Authority) for their demands for an FRI.

विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर में बस अड्डे के ऊपर भूस्खलन से प्रभावित परिवारों का गुस्सा बृहस्पतिवार को तब फूट पड़ा, जब उन्होंने निरीक्षण करने पहुंची एसडीएम नीलू चावला के सामने नेशनल हाईवे (एनएच) के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पीड़ित परिवारों ने एनएच लोनिवि के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दिया।यह घटना चार दिनों से जारी तेज बारिश के बाद हुई। इस कारण बस अड्डे के ऊपर स्थित कई मकानों में भूधंसाव हो गया था। तहसील प्रशासन ने तत्काल इन मकानों को खाली कराकर परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम पीड़ितों का हालचाल जानने देवप्रयाग पहुंची थीं। संवाद

---------

अवर अभियंता से हुई बहस, सड़क पर बैठकर किया प्रदर्शन



जब पीड़ित परिवार के लोग एसडीएम से विभाग की लापरवाही के बारे में बात कर रहे थे, तभी वहां मौजूद एनएच के अवर अभियंता अभिषेक से उनकी तीखी बहस हो गई। इसके बाद, पीड़ितों ने एनएच के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की और सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस को बड़ी मुश्किल से प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाना पड़ा। इसके बाद, पीड़ित थाने परिसर में धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग करते रहे। प्रभावित सुरेश भट्ट, अरविंद जियाल, संजय भट्ट, डीसी ध्यानी, विजय भट्ट, विनोद टोडरिया और सभासद राहुल कोटियाल ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से एनएच लोनिवि को इस खतरे के बारे में पत्राचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान उन्होंने यहां आरसीसी पुश्ते लगाने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने सिर्फ पत्थर का पुश्ता लगाकर खानापूर्ति की। पीड़ितों का कहना है कि यह आपदा प्राकृतिक नहीं, बल्कि विभाग की लापरवाही का परिणाम है और इसके लिए विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन


---



एसडीएम ने दिया जांच का आश्वासन

काफी हंगामे के बाद, एसडीएम ने पीड़ितों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि वे एनएच के साथ किए गए सभी पत्राचारों की प्रतियां उनके कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने यह भी कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता लोगों की जान और उनके मकानों को बचाना है। इस दौरान, नगरपालिका अध्यक्ष ममता देवी, पूर्व नगराध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल, तहसीलदार डॉ. प्रवीण कंडारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि ध्यानी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed