Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar's Ashish won South Asia Bodybuilding Championship in Maldives

Kotdwar News: कोटद्वार के आशीष ने मालदीव में जीती दक्षिण एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप

Sat, 08 Jul 2023 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar's Ashish won South Asia Bodybuilding Championship in Maldives
कोटद्वार। पदमपुर सुखरो कोटद्वार निवासी आशीष रौतेला ने मालदीव में आयोजित दक्षिण एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

पिता तीरथ सिंह रौतेला ने बताया कि आशीष ने अपनी प्राथमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय रुद्रप्रयाग, 12वीं तक टीसीजी पब्लिक स्कूल कोटद्वार और बीसीए देहरादून से किया। बॉडी बिल्डिंग में दिलचस्पी होने के कारण बीसीए करने के बाद उसने आईटी के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई नहीं की और देहरादून के एक जिम में बतौर ट्रेनर की नौकरी कर ली। जिम में रहकर युवाओं को फिटनेश की ट्रेनिंग देते हुए उसने खुद की बॉडी बिल्डिंग भी करनी शुरू कर दी। बहुत जल्दी वह इस क्षेत्र में पूरे देहरादून में प्रसिद्ध हो गया। उसने गत माह इंडिया बॉडी बिल्डर फेडरेशन की ओर से गोवा में आयोजित अखिल भारतीय बॉडीबिल्डिंग कंपटीशन में प्रतिभाग किया और उसमें गोल्ड मेडल हासिल किया। गोल्ड मैडल जीतते ही उसको मालदीव की राजधानी माले में होने वाले दक्षिण एशिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल गया। इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की और सात जुलाई को मालदीव में आयोजित प्रतियोगिता में 12 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीतकर देश का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed