{"_id":"68fa1073923bb1040900a006","slug":"kotdwar-roadways-workers-chase-away-ups-air-conditioned-bus-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119370-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कोटद्वार के रोडवेज कर्मियों ने यूपी की वातानुकूलित बस को खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कोटद्वार के रोडवेज कर्मियों ने यूपी की वातानुकूलित बस को खदेड़ा
Thu, 23 Oct 2025 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Thu, 23 Oct 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। दीपोत्सव के बाद प्रवासी वापस लौटने लगे हैं। कोटद्वार रोडवेज डिपो पर एक-एक यात्री के लिए जद्दोजहद चल रही है। इस बीच रोडवेज डिपो पर पहुंची यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो की वातानुकूलित रोडवेज बस को कोटद्वार के रोडवेज कर्मियों ने खदेड़ दिया। आरोप है कि वातानुकूलित बस का उत्तराखंड परिवहन निगम से टाइम शेड्यूल नहीं लिया गया है।
यूपी रोडवेज के नजीबाबाद डिपो ने वाया कोटद्वार दिल्ली तक वातानुकूलित बस सेवा शुरू की है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे यह बस कोटद्वार पहुंची। कोटद्वार रोडवेज डिपो गेट पर चालक-परिचालक ने यात्रियों को बैठाना शुरू किया। उस समय वहां पहले से ही कोटद्वार डिपो की तीन बसें खड़ी थीं। उनके लिए यात्री नहीं मिल रहे थे। कोटद्वार डिपो के कर्मचारियों ने शोरशराबा करते हुए यूपी की वातानुकूलित बस को डिपो से खदेड़ दिया। बस जीएमओयू के सामने ले जाकर खड़ी की गई। नजीबाबाद, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली के यात्रियों के लिए वातानुकूलित बस को यहां करीब दो घंटे तक खड़ा रखा गया।