फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar police arrested Tamil Nadu's tapbaaz, sent to jail

Kotdwar News: तमिलनाडु के टप्पेबाज को कोटद्वार पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Sat, 17 Jun 2023 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar police arrested Tamil Nadu's tapbaaz, sent to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। पुलिस ने देवी रोड स्थित एक होटल में पर्यटक के कमरे से उसकी सोने की चेन और 45 हजार रुपये उड़ाने के आरोपी तमिलनाडु के टप्पेबाज को दबोच लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को पौड़ी जेल भेज दिया गया है।
12 जून को दिल्ली निवासी उपेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उसने बताया कि किसी अज्ञात चोर ने उसकी पत्नी का पर्स जिसमें 45000 रुपये नकद, 18 ग्राम सोने की चेन, एटीएम कार्ड, फ्लेट की चाबी, मोबाइल फोन चोरी कर दी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए मामले की पूरी पड़ताल करने के बाद एसएसआई जगमोहन रमोला और उनकी टीम ने आरोपी गोपाल पेरूमल निवासी उडई राजपालयम बेल्लूर तमिलनाडु को कौड़िया चेक पोस्ट के पास से दबोच लिया। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, 3500 रुपये नकदी, एक आधार कार्ड, एक लेडीज पर्स, बैग के अंदर 26 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
ऐसे करता था आरोपी चोरी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि तमिलनाडु में वह कपड़े बेचने का काम करता था और गांव में जाकर कपड़ों की फेरी लगाता था। उस पर कर्जा ज्यादा हो गया तो वह घर से भाग गया और अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार आकर रहने लगा। एक महीने से वह हरिद्वार में इधर-उधर घूम कर बसों, होटलों और जहां भी उसे फोन व पैसा इत्यादि मिल जाता था वह चुपके से उठा लेता था। हरिद्वार के एक होटल से उसने तीन मोबाइल चुराए थे। बताया कि 12 जून को उसने देवीरोड स्थित होटल में घुसकर कमरे के अंदर टेबल में पड़ा पर्स और एक मोबाइल फोन उठाकर हरिद्वार भाग गया था।
- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed