{"_id":"64d784cc5d35502ec50f0944","slug":"kotdwar-pauri-highway-stalled-for-two-and-a-half-hours-due-to-debris-passengers-stuck-in-vehicles-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-2075-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मलबा आने से ढाई घंटे ठप रहा कोटद्वार-पौड़ी हाईवे, वाहनों में फंसे रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मलबा आने से ढाई घंटे ठप रहा कोटद्वार-पौड़ी हाईवे, वाहनों में फंसे रहे यात्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण मलबा आने से शनिवार सुबह कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर ढाई घंटे तक यातायात ठप रहा। पहाड़ी से गिर रहे मलबे की चपेट में आने से जेसीबी चालक बाल-बाल बचा। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने किसी प्रकार छोटे वाहनों के लिए यातायात खोला। मलबा आने से जगह-जगह सड़क काफी खराब हालत में है।
शुक्रवार शाम को तीन दिन के बाद हाईवे खुलने से शनिवार तड़के से ही वाहनों की हाईवे पर आवाजाही शुरू हो गई। सुबह छह बजे अधिकतर वाहन पौड़ी की ओर जा रहे थे। तभी हाईवे पर लोनिवि कॉलोनी से डीएफओ आवास के बीच पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से एक मैक्स वाहन बाल-बाल बचा। बड़ी मात्रा में मलबा होने के कारण यातायात ठप हो गया। कुछ देर बाद सूचना पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे एनएच विभाग के अधिकारियों ने सड़क की सफाई शुरू कराई।
सफाई कराते समय पहाड़ी से मलबा आकर जेसीबी मशीन के ऊपर गिर गया। जिसमें मशीन चालक बाल-बाल बच गया। लेनिक बैटरी फट गई। इसके बाद किसी प्रकार जेसीबी को चलने लायक बनाकर हाईवे से मलबे की सफाई की गई। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। स्कूल जाने वाले शिक्षक अपने वाहनों में ही फंसे रहे, जिसके कारण वे विलंब से विद्यालय में पहुंचे। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले यात्री भी परेशान रहे। करीब 8:30 बजे यातायात खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
फोटो समाचार