फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Municipal Corporation: Election symbols allotted to mayor and councilor candidates

कोटद्वार नगर निगम: मेयर और पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

Fri, 03 Jan 2025 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar Municipal Corporation: Election symbols allotted to mayor and councilor candidates
नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को कोटद्वार तहसील में मेयर और पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। चुनाव चिह्न आवंटन को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में पूरे दिन गहमागहमी रही। मेयर पद के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने सभी 40 वार्डों में अपने प्रत्याशी खडे़ किए हैं। इसके अलावा 88 प्रत्याशी निर्दलीय के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव चिह्न आवंटित होते ही प्रत्याशियों और दलों की ओर से प्रचार शुरू कर दिया गया है। नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा, कांग्रेस समेत कुछ 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 40 वार्डों में पार्षद पद के लिए 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत को कमल का फूल, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत को हाथ, यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत को कप प्लेट, बसपा प्रत्याशी महेश नेगी को हाथी, निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह रावत को गैस सिलिंडर और गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल को टॉर्च चुनाव चिह्न आवंंटित हुए हैं।
विज्ञापन




उधर, पार्षद पद के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि पार्षद पद के लिए सभी 168 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय दलों को जहां उनके चिह्न आवंटित किए हैं, वही यूकेडी के प्रत्याशियों को कप और प्लेट आवंटित किए गए हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों को केतली, गैस सिलिंडर, घंटी, पतंग, अलमारी, कैंची, नारियल, बस, कैमरा, पंखा, गैस का चूल्हा समेत कई चुनाव चिह्न आवंटित हुए हैं। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद से सभी निर्दलीय प्रत्याशी प्रचार सामग्री छपवाने के लिए निकल पडे़। कई ने शुक्रवार से ही चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed