फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar Jagdishila grand welcome to visit

कोटद्वार में जगदीशिला यात्रा का भव्य स्वागत

Mon, 06 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार। Updated Mon, 06 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar Jagdishila grand welcome to visit
कोटद्वार में पहुंची जगदीशिला का स्वागत करते स्वास्‍थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का रविवार रात कोटद्वार पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के 18वें दिन कुमाऊं मंडल से कोटद्वार पहुंचने पर डोली के दर्शनों के लिए कोटद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, लैंसडौन के विधायक दलीप ने डोली पर कंधा लगाकर स्वागत किया। डोली के साथ संयोजक शिक्षा व पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी भी कोटद्वार पहुंचे।

विज्ञापन


गत 19 मई को टिहरी जिले के विषोण पर्वत से शुरू हुई विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा बीस मई को हरिद्वार गंगा स्नान के बाद टिहरी, देवप्रयाग होते हुए गढ़वाल के कई क्षेत्रों से कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी, रामनगर, काशीपुर, जसपुर होते हुए रविवार रात करीब दस बजे कोटद्वार पहुंची। यहां झंडाचौक पर स्थानीय लोगों ने डोली रथयात्रा का ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। यहां से डोली झंडाचौक से होकर बदरीनाथ मार्ग होते हुए सिद्धबली मंदिर पहुंची। जहां पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। सोमवार को विधिविधान से श्रीसिद्धबली मंदिर से लैंसडौन होते हुए डोली रथयात्रा पौड़ी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


कोटद्वार में स्वागत करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक बडोला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिका अध्यक्ष ठाकुर विजय नारायण सिंह, विजय माहेश्वरी, राकेश मित्तल, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रवेश रावत, विशाल, फुरकान अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग और शिक्षा और पेयजल से संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed