फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar: Fire broke out in Dhruvpur's mushroom plant, loss of lakhs

कोटद्वार: ध्रुवपुर के मशरूम प्लांट में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

Thu, 03 Apr 2025 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar: Fire broke out in Dhruvpur's mushroom plant, loss of lakhs

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ध्रुवपुर में भारत मशरूम उद्योग में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। जिससे वहां 16 क्विंटल तैयार मशरूम, स्टीम चेंबर के साथ ही भूषा, लकड़ी का बुरादा समेत अन्य कच्चा माल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लेती।अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:32 बजे डायल 112 पर फायर स्टेशन को ध्रुवपुर कोटद्वार में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर उनके निर्देशन में अग्नि शमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया कि ध्रुवपुर स्थित भारत मशरूम उद्योग में आग लगी थी। फायर यूनिट ने फायर टेंडरों से हौज पाइप फैलाकर पंपिंग कर आग बुझाना शुरू किया। आग अधिक होने व लगातार पंपिंग करने पर वाहन में पानी खत्म हो गया।

बीईएल कोटद्वार के हाईड्रेंट से वाहन में पानी भरकर पुनः आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बताया कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने से भारत मशरूम उद्योग का स्टीम चेंबर, कच्चा भूषा, लकड़ी का बुरादा व 16 क्विंटल तैयार माल जल गया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed