{"_id":"6a60dfc77adc5daa2b053ebf","slug":"kotdwar-female-leopard-dies-in-the-damdeval-range-of-the-garhwal-forest-division-intra-species-conflict-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज में मादा गुलदार की मौत, आपसी संघर्ष बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज में मादा गुलदार की मौत, आपसी संघर्ष बताई जा रही वजह
Wed, 22 Jul 2026 08:54 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली(कोटद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली(कोटद्वार)
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 22 Jul 2026 08:54 PM IST
सार
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर दमदेवल रेंज मुख्यालय पर लाई है। जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
गुलदार की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के अंतर्गत रीठाखाल संगलाकोटी मार्ग पर पुराने पशु चिकित्सालय भवन के पास बुधवार को एक गुलदार मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग ने उसे कब्जे में लेकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
Uttarakhand: पीपलकोटी मार्ग चौड़ा करने पर WII असहमत, अध्ययन में मिली बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की उपस्थिति
विज्ञापन
रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गुलदार को रेस्क्यू कर दमदेवल रेंज मुख्यालय पर लाई है। जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने जांच के बाद उसकी मौत की वजह आपसी संघर्ष बताया है। मादा गुलदार की उम्र चार से पांच साल आंकी गई है। पोस्टमार्टम के बाद उसे नियमानुसार नष्ट कर दिया गया है। उसके सभी अंग सुरक्षित बताए गए हैं।