फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kotdwar boxers won three medals including one gold

Kotdwar News: कोटद्वार के बॉक्सरों ने जीता एक स्वर्ण समेत तीन पदक

Sun, 08 Dec 2024 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Kotdwar boxers won three medals including one gold

विज्ञापन
कोटद्वार। देहरादून में आयोजित अंडर-20 खेल महाकुंभ राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सरों ने अपना जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सरों ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। बॉक्सरों के प्रदर्शन से स्टेडियम परिवार व क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

स्टेडियम इंचार्ज और बॉक्सिंग कोच श्याम सिंह डांगी ने बताया कि देहरादून में 5 से 7 दिसंबर तक अंडर-20 खेल महाकुंभ राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में कोटद्वार स्टेडियम के बॉक्सर अभिषेक बिष्ट ने 60 से 63 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सलमान ने 56 से 60 किग्रा. भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग में मधुलिका ने 46 से 48 किग्रा भार रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में धीरज कोरंगा, वैशाली नैनवाल, मयंक और रोहित ने भी प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ाधिकारी पौड़ी संदीप कुमार डुकलान, व्यायाम प्रशिक्षक प्रवीण बिष्ट समेत स्टेडियम के सभी कोचों और खेल प्रेमियों ने इन बॉक्सरों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed