{"_id":"5d5ad7018ebc3e8986627c8c","slug":"kotdi-dhang-defeated-sukharo-in-kabaddi-competition-kotdwar-news-drn3168356200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कोटड़ीढांग ने सुखरो को 20-15 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कोटड़ीढांग ने सुखरो को 20-15 से हराया
विज्ञापन
राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते
- फोटो : KOTDWAR
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार को कोटद्वार के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गाड़ीघाट में शुरू हो गई है। कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कोटड़ीढांग ने सुखरो को पराजित किया।
सोमवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गाड़ीघाट में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) दुगड्डा लखपत खुगशाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शरीर एवं मन को स्वस्थ रखते हैं। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उद्घाटन मैच के अंडर-14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी कोटडीढांग ने जीआईसी सुखरो को 20-15 से पराजित किया, जबकि आर्यकन्या ने शांति बल्लभ मेमोरियल पब्लिक स्कूल मानपुर को 25-15 से हराया। जीजीआईसी कलालघाटी ने आदर्श पब्लिक स्कूल को 26-5 से पराजित किया। खो-खो प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग में जीआईसी दुगड्डा ने जीआईसी सुखरो को 4-3 से हराया। अंडर-14 बालक वर्ग में जीआईसी सुखरो ने जीआईसी कोटद्वार को 3-2 से पराजित किया। बालिका वर्ग में जीआईसी कोटड़ीढांग ने शांति बल्लभ इंटर कालेज को 4-1 से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी कोटड़ीढांग ने रोहित अग्रवाल इंटर कालेज पदमपुर को 35-9 से पराजित किया। अंडर-14 बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी दुगड्डा ने जीआईसी धोबीघाट को हराया।
इस मौके पर धीरेंद्र सिंह रावत, सिद्धार्थ कोटनाला, सुनील रावत, संजय शर्मा, पंकज शर्मा, संजीव चंद्र, महेंद्र सिंह, अनीता बिष्ट, कुमकुम चौहान, प्रदीप रावत व धीरेंद्र कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-फोटो