{"_id":"675a76720d1224d9760c009c","slug":"kolhu-chaud-safari-started-in-lansdowne-division-tourists-welcomed-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-568035-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लैंसडौन प्रभाग में शुरू हुई काेल्हूचौड़ सफारी, पर्यटकों का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लैंसडौन प्रभाग में शुरू हुई काेल्हूचौड़ सफारी, पर्यटकों का हुआ स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कार्बेट के कोटद्वार क्षेत्र से सोनानदी और पाखरो पर्यटन जोन के बाद अब लैंसडौन वन प्रभाग का कोल्हूचौड़ पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। बुधवार को डीएफओ आकाश गंगवार समेत वन अधिकारियों ने कोल्हूचौड़ सफारी का उद्घाटन करते हुए पर्यटकों का स्वागत किया। पहले दिन तीन सफारियों में 10 पर्यटकों ने कोल्हूचौड़ के जंगल में प्राकृतिक छटा का लुत्फ उठाया। इस मौके पर पर्यटकों को वन्यजीवों के भी दीदार हुए।
कार्बेट और राजाजी नेशनल पार्क के बीच के गलियारे में स्थित लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से बुधवार को पर्यटकों के लिए कोल्हूचौड़ सफारी शुरू कर दी गई है। डीएफओ आकाश गंगवार, एसीएफ मनिंदर कौर और रेंज अधिकारी उमेश जोशी ने पर्यटकों का स्वागत करते हुए उन्हें सनेह गेट से जंगल में प्रवेश कराया। इस दौरान पर्यटक यहां की प्राकृतिक छटा देखकर रोमांचित हो उठे। यहां फैला ग्रासलैंड, प्वाइंट व्यू व कोल्हू नदी में महाशीर मछलियां देखकर पर्यटक आनंदित हो उठे।
रेंज अधिकारी उमेश जोशी ने बताया कि लैंसडौन वन प्रभाग के कोटड़ी रेंज के अंतर्गत कोल्हूचौड़, चौखंभ व नौड़ी क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। इस रेंज में हाथी, हिरन, चीतल, सांभर सहित तमाम वन्यजीव आसानी से देखे जा सकते हैं। यहां बाघों की भी काफी तादात है। साथ ही यहां प्रवासी व अप्रवासी पक्षियों की करीब तीन सौ से अधिक प्रजातियां हैं। कोल्हू नदी में महाशीर व रोहू मछलियों के साथ ही उदविलाब, हिरन व कछुओं को भी देखा जा सकता है। बताया कि कोटड़ी रेंज को वर्ष 2018 में पर्यटकों के लिए खोला गया था। यह संपूर्ण क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज है। यहां शुरू की गई सफारी पर्यटकों को पसंद आएगी।
विज्ञापन
.
बुधवार से पर्यटकों के लिए कोल्हूचौड़ सफारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल यहां पर केवल डे विजिट की सुविधा पर्यटकों को उपलब्ध कराई गई है। बाद में इसे नाइट स्टे में भी तब्दील किया जाएगा।
- उमेश जोशी, रेंज अधिकारी कोटड़ी रेंज, लैंसडौन वन प्रभाग।