फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kidney accused of cheating 50 million transplant named Girftr

किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 50 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kidney accused of cheating 50 million transplant named Girftr
कोतवाली पुलिस ने किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर एक व्यक्ति से 50 लाख की ठगी के आरोपी को भोपाल (मध्यप्रदेश) से दबोचने में सफलता पाई है। आरोपी के खिलाफ हैदराबाद में भी गुर्दा प्रत्यारोपण की ठगी का मुकदमा चल रहा है। आरोपी वर्ष 2015 से कोटद्वार निवासी एक पीड़ित और उसके परिवार को गुर्दा प्रत्यारोपण के नाम पर गुमराह कर रहा था। मामले में पीड़ित की ओर से गत अक्तूबर माह में तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन

कोटद्वार के नजीबाबाद रोड स्थित रमेश नगर निवासी एक परिवार का एक सदस्य वर्ष 2015 से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित हैं। चिकित्सकों ने उन्हें जल्द ही गुर्दा प्रत्यारोपण की सलाह दी थी। पीड़ित की बेटी ने कोलंबो श्रीलंका के एक अस्पताल में ई-मेल किया। ई-मेल में उसने अपने मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया था। पीड़ित की बेटी ने पुलिस को बताया कि दिसंबर, 2015 में उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह उनके पिता के लिए गुर्दा प्रत्यारोपण की व्यवस्था कर सकता है। उस पर भरोसा करते हुए उनका परिवार प्रत्यारोपण के लिए तैयार हो गया। वह फरवरी 2016 में उनके घर कोटद्वार पहुंचा और बताया कि प्रत्यारोपण में 50 लाख से अधिक रुपये का खर्चा आएगा। जरूरतमंद परिवार पैसों की व्यवस्था में जुट गया। मार्च 2016 में व्यक्ति ने बताया कि गुर्दे का प्रत्यारोपण श्रीलंका के बजाय टर्की के अस्पताल में होगा, लेकिन इसके लिए उन्हें उसके खाते में दस लाख रुपये डालने होंगे। उन्होंने किसी तरह पैसे की व्यवस्था कर उसे दस लाख रुपये दे दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने परिवार को बताया कि उक्त अस्पताल में गुर्दे प्रत्यारोपण की किट नहीं है। पीड़ित परिवार को गुर्दा प्रत्यारोपण का भरोसा दिलाकर आरोपी ने पूरी रकम वसूल ली, लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी प्रत्यारोपण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी अमरीश प्रताप निवासी कटरा हिल्स भोपाल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हैदराबाद में भी गुर्दा प्रत्यारोपण की ठगी का मुकदमा चल रहा है, इस वक्त वह जमानत पर है। वर्तमान में वह सेक्टर 121 नोएडा में मकान लेकर इस धंधे में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed