Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   KBC will invest in water conservation: Dr. Anil

जल संरक्षण में लगाएंगे केबीसी से मिली धनराशि : डॉ. अनिल

Sat, 09 Jan 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
KBC will invest in water conservation: Dr. Anil
कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोलते पर्यावरणविद् डॉ. अनिल जोशी। - फोटो : KOTDWAR
सोनी टीवी के शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पर्यावरण संरक्षण का मुद्दा उठाने वाले पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि वे अब सकल घरेलू उत्पाद को लेकर प्रदेश सरकार को घेरने का कार्य करेंगे। कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटक प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये का पानी पी रहे हैं, लेकिन प्रदेश में पवित्र गंगा के बहने के बाद भी आज तक यहां के निर्मल जल की बिक्री पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति शो से जीती गई करीब 17 लाख रुपये की रकम को जल संरक्षण के कार्य पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पद्मभूषण डा. जोशी ने कहा कि सौ साल से मानव प्रकृति का दोहन कर रहा है, जिसके परिणाम सामने हैं। एक कोरोना वायरस ने मानव को विवश कर दिया है। अब प्रकृति के दोहन का ऑडिट करने का समय आ गया है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। सबसे पहले सरकार, उसके बाद संस्थाएं और अंत में आम आदमी की जिम्मेदारी बनती है। सरकार विकास के नाम पर कंकरीट के जंगल खड़ा कर रही है। प्रकृति को बचाने का प्रयास नहीं हो रहा है। सरकारों ने कितने जंगल विकसित किए, इस पर कभी चर्चा नहीं होती। प्रकृति के दोहन की सीमा तय होनी चाहिए और शैक्षणिक संस्थानों में इस विषय पर कार्य करने होंगे। प्रकृति के दोहन के लिए प्राकृतिक परिवेश के ऑडिट की आवश्यकता है, तभी प्रकृति और मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed