फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kashipur-Buakhal highway closed due to debris

मलबा आने से काशीपुर-बुआखाल हाईवे बंद

Sat, 14 Aug 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Kashipur-Buakhal highway closed due to debris
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार-दुगड्डा के बीच मलबा आने से यातायात करीब आधा घंटा प्रभावित रहा। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई वाहन उनकी चपेट में नहीं आया। मलबा आते ही सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद एनएच विभाग की जेसीबी ने मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार देर शाम से नैनीडांडा क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण मर्चूला से शंकरपुर तक काशीपुर बुआखाल हाईवे कई स्थानों पर भारी मलबा गिरने से बाधित हो गया। इसके कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। शनिवार सुबह से लगातार जेसीबी मशीनों के जरिए मलबा हटाकर मार्ग को खोलने का प्रयास जारी है। सड़क बाधित होने से रामनगर से जड़ाऊखांद, धुमाकोट, बीरोंखाल, बैजरौ, थैलीसैंण, पौड़ी की ओर जाने वाले और गढ़वाल क्षेत्र से रामनगर की ओर आने वाले वाहन फंसे रह गए। नेशनल हाईवे धुमाकोट के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे का कहना है कि मूसलाधार बारिश के कारण मर्चूला से शंकरपुर तक हाईवे पर कई स्थानों पर भारी मलबा गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। जेसीबी के जरिए मलबा हटाकर मार्ग को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed