फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Kanda Malla won the volleyball competition

कांडा मल्ला ने जीती वॉलीबाल प्रतियोगिता

Mon, 15 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Kanda Malla won the volleyball competition
बाबा जसवंत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से हीरो ऑफ दि नेफा महावीर चक्र विजेता राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह के शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कांडा मल्ला ने तलाई बी टीम को हराकर वॉलीबाल प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सरिता पोखरियाल और प्रभारी तहसीलदार जयवीर सिंह बधाणी ने किया। पहले मैच में तलाई बी की टीम ने इंटर कालेज सिमड़ी को 15-08 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में कांडा मल्ला ने लैंगल की टीम को 15-11 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीसरे मैच में तलाई ए ने सिरोली (रिखणीखाल) गांव की टीम को 15-09 से कराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मुकाबले में कांडा मल्ला ने तलाईं ए की टीम को 15-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में कांडा मल्ला ने तलाईं बी टीम को 21-10 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह, उत्सव अग्रवाल, लोनिवि के कर्मी मंगतराम, राजाराम, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह (कांडा मल्ला), रोहित सिंह (पखोली), ट्रस्ट के महासचिव दिलीप ध्यानी, प्रवीन शर्मा, रघुवीर सिंह, प्रीतम सिंह, प्रेम सिंह नेगी, प्रदीप सिंह और दिनकर पोखरियाल आदि मौजूद रहे। मंगलवार को स्कूली बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

17 नवंबर को होगा राजकीय मेला
बैजरो। हीरो ऑफ दि नेफा महावीर चक्र विजेता राइफलमैन बाबा जसवंत सिंह के शौर्य दिवस पर 17 नवंबर को उनके पैतृक गांव बाड़ियों दुनाव में राजकीय मेले का आयोजन होगा। बाबा जसवंत सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव महेश शर्मा ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट शिरकत करेंगे, जबकि उद्योग, खादी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज और लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत बतौर अति विशिष्ट अतिथि और विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर आशुकला मंच पौड़ी के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही हंस फाउंडेशन की ओर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed