अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ी
सार
मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की अपील की जिस पर अदालत ने तीनों आरोपियों की 14 दिनों के लिए न्यायिक अभिरक्षा बढ़ा दी और फिर जेल भेज दिया।18 सितंबर को गंगाभोगपुर के एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का कार्य कर रही अंकिता भंडारी लापता हो गई थी। 23 सितंबर को अंकिता का शव चीला नहर से बरामद किया गया था। एसआईटी की अपील पर कोर्ट ने तीनों आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें और 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन