फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jeet Singh Patwal becomes the chairman of GMOU for the 13th time

जीत सिंह पटवाल 13वीं बार बने जीएमओयू के अध्यक्ष

Mon, 19 Oct 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Jeet Singh Patwal becomes the chairman of GMOU for the 13th time
जीएमओयू का अध्यक्ष चुने जाने पर जीत सिंह पटवाल का माल्यार्पण करते संचालकगण। - फोटो : KOTDWAR
परिवहन कंपनी जीएमओयू के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए चुनाव में जीत सिंह पटवाल 13वीं बार अध्यक्ष चुने गए। यह चुनाव निर्विरोध हुआ।
विज्ञापन

जीएमओयू मुख्यालय में हुई संचालक मंडल की बैठक में गत 25 सितंबर को हुई वार्षिक साधारण बैठक और संचालकों के चुनाव की जानकारी देते हुए अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। अध्यक्ष पद के लिए जीत सिंह पटवाल के नाम का प्रस्ताव संचालक भास्करानंद भारद्वाज ने किया, जिसका सभी संचालकों ने एक स्वर से अनुमोदन किया। जिससे बाद जीत सिंह पटवाल ने कंपनी की 13वीं बार अध्यक्ष पद की कमान संभाली। इसके बाद हुए समितियों के चुनाव में जयपाल सिंह रावत को यातायात समिति, विपिन सिंह चंद को वित्त समिति, यशवंत सिंह नेगी को पर्यटन समिति, नरेंद्र सिंह नेगी को पेट्रोल समिति का अध्यक्ष चुना गया।

संचालक मंडल की बैठक में कुंवर सिंह रावत, भास्करानंद, नरेंद्र सिंह भंडारी, जयपाल सिंह, नरेंद्र नेगी, विपिन सिंह, यशवंत नेगी, जनरल मैनेजर उषा सजवाण, सचिव विजयपाल सिंह नेगी, पर्यटन अधिकारी अनिल बर्गली, लेखाधिकारी मंजीत सैनी, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत समेत कई मोटर मालिक और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed