{"_id":"5dbb039e8ebc3e013a3e5eb0","slug":"jeep-taxi-union-operators-demonstrated-kotdwar-news-drn324528113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने कॅमर्शियन वाहनों का संचालन बंद के प्रस्ताव पर भड़की यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने कॅमर्शियन वाहनों का संचालन बंद के प्रस्ताव पर भड़की यूनियन
लैंसडौन में सरकार और परिवहन निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते टैक्सी यूनियन के लोग।
- फोटो : KOTDWAR
Link Copied
प्रदूषण युक्त वाहनों पर जुर्माने की नई दर्रें लागू करने के सरकार के नए फैसले और 10 साल से ज्यादा पुराने कॉमर्शियल वाहनों का संचालन बंद करने के परिवहन निगम के संभागीय परिवहन प्राधिकरण को भेजे गए प्रस्ताव को लेकर वाहन चालकों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जीप यूनियन के अध्यक्ष एसएस रावत के नेतृत्व में परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोग लैंसडौन के गांधीचौक पर एकत्र हुए। उन्होंने 10 साल से ज्यादा पुराने कॉमर्शियल वाहनों का संचालन बंद करने वाले संभागीय परिवहन प्राधिकरण को भेजे गए प्रस्ताव के विरोध में लैंसडौन में सरकार और परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से इस जनविरोधी फरमान को वापस लेने की मांग की और ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चालकों ने कहा कि सरकार का यह प्रस्ताव छोटे वाहनों का संचालन बंद करने की सुनियोजित साजिश है। ऐसे निर्णयों से बेरोजगारी बढ़ेगी और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों में जीप यूनियन कोटद्वार के अध्यक्ष एसएस रावत, जयहरीखाल- गुमखाल यूनियन के अध्यक्ष एसएस चौहान, जयकृत, मानेंद्र सिंह, जानू नेगी, संजय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।