फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   JCB running on encroachment of government land

Kotdwar News: सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Tue, 22 Nov 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
JCB running on encroachment of government land
जयहरी-परिंदा मोटर मार्ग पर बंजवारी मोटर मार्ग पर बंजवारी गदेरे में अतिक्रमण को हटाती प्रशासन की ? - फोटो : KOTDWAR
लैंसडौन तहसील प्रशासन ने सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से तुड़वा दिया। डीएम डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर कार्रवाई की गई। जयहरी-परिंदा सड़क पर बंजवारी गदेरे पर मिट्टी का भरान कर एक रिजॉर्ट के लिए कच्चा रास्ता बनाया गया था। कार्रवाई के दौरान लैंसडौन की एसडीएम स्मृता परमार मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए जयहरीखाल पहुंचे डीएम डॉ. आशीष चौहान के सामने यह मामला आया तो उन्होंने रविवार शाम को जयहरी गांव पहुंचकर उक्त स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील प्रशासन को अविलंब अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

---
जिलाधिकारी के निर्देश पर बंजवारी गदेरे में मिट्टी का भरान कर बनाए गए रास्ते को लोनिवि की जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया है। गदेरे में भरी मिट्टी को हटाया जा रहा है। - स्मृता परमार, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पहले भी संज्ञान लिया पर नहीं हुई कार्रवाई
12 अक्तूबर को तत्कालीन डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने ग्राम सारी के निरीक्षण के दौरान शिकायत का संज्ञान लेते हुए स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने तहसील प्रशासन को जयहरी गांव में सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। उस समय कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed