फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Jagat village in Pauri district will not hear on the radio program

पौड़ी जिले में रेडियो पर नहीं सुनाई देगा ग्राम जगत कार्यक्रम

Sun, 20 Mar 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला/कोटद्वार।
अमर उजाला/कोटद्वार। Updated Sun, 20 Mar 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन

यह आकाशवाणी का नजीबाबाद केंद्र है, अब आप ग्राम जगत कार्यक्रम सुन रहे हैं.. आकाशवाणी रेडियो के माध्यम से नजीबाबाद केंद्र से प्रसारित कार्यक्रमों में यह शब्द अब लोगों को सुनने को नहीं मिलेंगे। यह पूरे पौड़ी जिले में लोगों को नहीं सुनाई देगा। 38 वर्षों से आकाशवाणी नजीबाबाद से प्रसारित घर-घर में पसंद किया जाने वाले ग्राम जगत कार्यक्रम को बंद कर देहरादून केंद्र से शुरू किए जाने ने की तैयारी है। इसका प्रसारण बंद करने का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया।  

विज्ञापन


27 जनवरी 1978 में पर्वतीय, तराई-भाबर, जौनसार, गढ़वाली, कुमाऊंनी बोलियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकाशवाणी नजीबाबाद से ग्राम जगत कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। ग्राम जगत कार्यक्रम केे पौड़ी गढ़वाल के घर-घर में पसंद किए जाने वाला लोगों का चहेता कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम ने गढ़वाली और कुमाऊंनी के कई गायक कलाकारों को पहचान दिलाई। बुद्धिजीवियों ने कार्यक्रम को बहुत पसंद किया। पौड़ी जिले में ग्राम जगत कार्यक्रम को बंद करने पर स्थानीय और कार्यक्रम से जुड़े विमल ध्यानी, यशोधर डबराल, विपिन कैंथोला और धर्मवीर गुसाईं ने इसका प्रसारण बंद होने के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ग्राम जगत कार्यक्रम को बंद करना क्षेत्र की जनता की भावनाओं के साथ अन्याय होगा। यह कार्यक्रम सबसे अधिक पसंद किया जाता है, इससे लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। बलूनी ने लोगों को कार्यक्रम बंद नहीं करने का आश्वासन दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed