फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ITI will run in the vacant building of Public Works Department

लोनिवि के खाली भवन में चलेगा आईटीआई

Fri, 28 Aug 2020 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
ITI will run in the vacant building of Public Works Department
आईटीआई जयहरीखाल का निरीक्षण करते विधायक दिलीप रावत और संयुक्त निदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थ? - फोटो : KOTDWAR
विधायक दिलीप रावत और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के संयुक्त निदेशक आशीष नौटियाल ने जयहरीखाल आईटीआई के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्थान का अपना भवन बनने तक आईटीआई लोक निर्माण विभाग के खाली भवन में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

जयहरीखाल ब्लॉक मुख्यालय में वर्ष 2001 से संचालित आईटीआई यहां इंटर कॉलेज के व्यावसायिक भवनों में संचालित किया जा रहा था, लेकिन भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए निदेशालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने आईटीआई में चल रहे कटिंग एवं टेलरिंग और हिंदी टंकण व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में इस वर्ष प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

विधायक महंत दलीप रावत की मौजूदगी में निदेशालय व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की टीम ने आईटीआई भवन और चयनित भूमि का निरीक्षण किया। कक्षा कक्षों की स्थिति को देखते हुए विधायक ने जिलाधिकारी से फोन पर बात कर आईटीआई को लोक निर्माण विभाग के खाली पड़े भवन में शिफ्ट करने को कहा। इस मौके पर ज्येष्ठ उपप्रमुख अजय शंकर ढौंडियाल, प्रधानाचार्य इतेंद्र कुमार, विजयकांत दीक्षित, फोरमैन आरएस बिरोरिया व धर्मेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed