फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   "Issues disposed within fifteen days'

‘पंद्रह दिन के अंदर करें समस्याओं का निस्तारण’

Fri, 03 Jun 2016 09:36 PM IST
अमर उजाला/पौड़ी।
अमर उजाला/पौड़ी। Updated Fri, 03 Jun 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

थलीसैंण ब्लाक की बीडीसी बैठक में राशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क की समस्याएं छाई रही। ब्लाक में बिजली व रसद की आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीण जनप्रतिनिधि भड़क गए। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली की शिकायत सदन के माध्यम से जिलाधिकारी से की। डीएम ने विभागों को पंद्रह दिन के भीतर क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख शिव सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जन प्रतिनिधियों ने ब्लाक की राशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सड़क की विभिन्न समस्याओं से जिला स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन


नौगांवखाल के क्षेत्र पंचायत सदस्य जयप्रकाश, पूरण सिंह ने क्षेत्र में तीन चार महीनों से रसद सामग्री नहीं पहुंचने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि ब्लाक में कहीं भी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में मूल्य सूची नहीं लगाई गई है। आरोप लगाया सस्ता गल्ला विक्रेता मनमाने दामों पर घटतौली राशन बेच रहे हैं। उन्होंने डीएम से मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई है। डीएम ने एसडीएम थलीसैंण को राशन दुकानों पर छापा मारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलई के ग्राम प्रधान विकास सिंह ने कहा कि ब्लाक मुख्यालय से गांव को जुड़ी सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने जल निगम व जल संस्थान को क्षेत्र में गहराए पेयजल संकट से अवगत कराया। मलूंड के ग्राम प्रधान चैत सिंह ने ऊर्जा निगम की कार्य प्रणाली पर आक्रोश जताया। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख श्याम चरण ममगाई, कनिष्ठ सहायक अंजू देवी भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार जोगदांडे, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed