फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Is not the first forest fire

नहीं थम रही जंगलों की आग

Fri, 29 Apr 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार Updated Fri, 29 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
लैंसडौन और कालागढ़ वन प्रभागों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। शासन के निर्देश पर कई स्थानों पर पुलिस, पीआरडी जवान और फायर बिग्रेड ने कमान संभाल ली है।
विज्ञापन


लैंसडौन में जहां आग की दो दर्जन घटनाओं में 36.500 हेक्टयर वन भूमि आग की चपेट में आकर राख हो चुकी है, वहीं कालागढ़ टाइगर रिजर्व में तीन दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां डेढ़ सौ हेक्टेयर वन भूमि में वन संपदा को नुकसान हुआ है। इसके अलावा गढ़वाल वन प्रभाग में दीवा रेंज के जंगल भी धधक रहे हैं। चौतरफा जंगल धधकने से जहां कोटद्वार में तापमान 41 डिग्री को छूने के कगार पर है, वातावरण में आर्दता बीस फीसदी से कम हो गई है।
विज्ञापन


कार्बेट टाइगर रिजर्व के  कालागढ़ डिवीजन के वनों में वन संपदा धूं-धूं कर जल रही है। डीएफओ डा. कोकोरोसे ने बताया कि अग्निकांड की विभीषिका के चलते वन विभाग के साथ ही पुलिस और पीआरडी के जवानों की मदद ली गई है। उन्होंने काफी हद तक आग पर काबू पाने का दावा किया है। तेज हवाओं के कारण आग विकराल रुप धारण कर रही है। जिससे वन्यजीव विचलित होकर भटकने लगे हैं। अदनाला और मंदाल रेंज के जंगलों  में आग लगी है। आग की विकराल स्थिति को देखते हुए डीएम पौड़ी ने 10 पीआरडी जवान आग बुझाने के लिए भेजे हैं। आबादी क्षेत्रों को संवेदनशील मानते हुए सावधानी बरती जा रही है। वनों में आग लगाने वालों की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लैंसडौन पुलिस के जवानों ने शुक्रवार को जयहरीखाल, बैरगांव और भदालीखाल के जंगलों में आग बुझाई। लैंसडौन के थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस जनसहयोग लेकर आग बुझाने में लगी है। भदालीखाल में चीड़ के जंगल धधक रहे हैं। वहीं जयहरीखाल में बांझ और काफल के पेड़ झुलसे हैं। बीरोंखाल और नैनीडांडा क्षेत्र के जंगलों में भी आग धधक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed