फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Investigation of illegal felling started in Lansdowne Forest Division

लैंसडौन वन प्रभाग में अवैध पातन की जांच शुरू

Fri, 01 Jul 2022 09:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Investigation of illegal felling started in Lansdowne Forest Division
लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत नापखेत भूमि में पेड़ों के कटान की अनुमति की आड़ में अवैध पातन की शिकायत की जांच के आदेश शिवालिक वृत्त के मुख्य वन संरक्षक डा. धीरज पांडेय ने दिए हैं। जांच के लिए मसूरी वन प्रभाग की सहायक वन संरक्षक डा. शिप्रा शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल गठित किया गया है। विशेष जांच दल शनिवार को लैंसडौन वन प्रभाग मुख्यालय कोटद्वार से अभिलेख प्राप्त कर मामले की जांच करेगी। लैंसडौन के डीएफओ अमरेश कुमार ने बताया कि जो भी लोग इस बारे में जानकारी और साक्ष्य देना चाहे, वे शनिवार को लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार स्थित प्रभागीय कार्यालय में विशेष दल से मिल सकते हैं। डीएफओ अमरेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से दुगड्डा रेंज से जुड़े गांवों में अवैध पातन की शिकायत की गई थी। मामला संज्ञान में आने पर मुख्य वन संरक्षक डा. धीरज पांडेय की ओर से जांच दल गठित करते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed