फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions given to complete the work in one month

एक माह में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Sun, 18 Jul 2021 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to complete the work in one month
ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा ने ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और एक माह में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने ग्राम पंचायत ओडियारी के पान की पत्ती चौराहे पर शहीद स्व. स्वतंत्र सिंह रावत की स्मृति में निर्माणाधीन शहीद स्थल का निरीक्षण किया। ब्लाक प्रमुख ने शहीद स्थल के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और एक माह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि शहीद स्मारक में स्व. स्वतंत्र सिंह रावत की मूर्ति स्थापित की जाएगी। उन्होंने चैलूसैंण में निर्मित व्यू प्वाइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जेई मनरेगा विजयपाल सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह, डीपीओ अक्षत बड़थ्वाल, रोजगार सेवक विनय केष्टवाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मोहम्मद मोहसिन, ग्रामप्रधान अर्जुन सिंह नेगी (च्वरा), धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश बिष्ट और संजीव जुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed