फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Instructions for raising OPD of Base Hospital

बेस अस्पताल की ओपीडी बढ़ाने के निर्देश

Mon, 24 Apr 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला श्रीनगर Updated Mon, 24 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा निदेशक प्रो. आशुतोष सयाना ने मेडिकल कालेज/बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को मेंटीनेंस पर ध्यान देने और अस्पताल की ओपीडी और आईपीडी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कालेज के प्राचार्य को अगले पांच सालों की जरूरत को देखते हुए पद सृजन का प्रपोजल भेजने के लिए कहा।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद श्रीनगर पहुंचे निदेशक ने बेस अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कालेज में विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य प्रो. सीएमएस रावत ने निदेशक को कालेज/अस्पताल की समस्याओं और मांगों से अवगत करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अस्पताल मेें सिर्फ 130 स्टाफ नर्स हैं, जबकि जरूरत लगभग 300 की है। उन्होंने रेडियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट की नियुक्ति और दवाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्युनिटी मेडिसन विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह ने बताया कि आज तक यूएचटीसी/आरएचटीसी मेडिकल कालेज के हैंडओवर नहीं हो पाए। पिछली बार एमसीआई के दौरे के दौरान इस पर भी उंगली उठाई गई थी। पीएमआर विभागाध्यक्ष डा. अभिषेक सिंह ने जगह और स्टाफ की कमी की समस्या बताई।

निदेशक प्रो. सयाना ने कहा कि दवाइयों की उपलब्धता बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। टेलीमेडिसन के माध्यम से सीटी स्कैन की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। उनका प्रयास है कि कालेज में एमबीबीएस की सीट 100 से 150 हो जाए।

विनियमितीकरण के लिए ज्ञापन
श्रीनगर। बैठक के बाद विभागाध्यक्षों ने नियमित नियुक्ति के लिए ज्ञापन सौंपा। विभागाध्यक्षों ने बताया कि वह पिछले 8-9 सालों से संविदा पर कार्य कर रहे हैं। यदि उनका विनियमितीकरण हो जाता है तो अस्थिरता खत्म हो जाती।

निदेशक प्रो. सयाना ने बताया कि 160 सहायक प्रोफेसरों की नियमित नियुक्ति के लिए चिकित्सा शिक्षा सेवा आयोग मेें अध्याचन दिया है। एसोसिएट प्रो. और प्रोफेसर पदों पर नियमित नियुक्ति की भी प्रक्रिया चलाई जा रही है।


एमसीआई के निरीक्षण की तैयारियां
श्रीनगर। वर्ष 2018 में श्रीनगर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की एलओपी (अनुमति पत्र) का रिन्युअल होना है। इसके अलावा संस्थान ने पीजी (एमएस/एमडी) की 47 सीटों के लिए आवेदन किया है। इसके लिए एमसीआई का निरीक्षण होना है। तैयारियों की समीक्षा के लिए निदेशक ने भ्रमण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed