फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Inquiry committee formed in the case of the birth of a girl child in the bus

Kotdwar News: जीएमओयू बस में पैदा हुई वाली बच्ची और उसकी मां स्वस्थ

Wed, 30 Nov 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Inquiry committee formed in the case of the birth of a girl child in the bus
जीएमओयू की बस में बीते मंगलवार को महिला की डिलीवरी के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती बच्ची और उसकी मां अब स्वस्थ है। उधर, सीएमओ पौड़ी ने बस में महिला की डिलीवरी और महिला की डॉक्टर की ओर से बरती गई लापरवाही को गंभीर बताते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। थलीसैंण के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित पाटिल और यहीं की महिला रोग विशेषज्ञ डा. अंकिता को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा की महिला डॉक्टर ने नैनीडांडा ब्लाक की गोदियालगांव निवासी गर्भवती महिला हेमा देवी का बिना चेकअप किए ही उसे अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लाने के लिए कह दिया था। ऐसे में महिला पति के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए जीएमओयू की बस में सवार होकर कोटद्वार जा रही थी कि हाईवे पर पीडब्लूडी कालोनी के पास बस में महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) सीता ठाकुर के प्रयास से महिला की डिलीवरी बस में कराई गई। बच्ची उल्टा पैदा होने के कारण उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके बाद 108 सेवा की मदद से बच्ची और उसकी मां को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया था। तब से बच्ची स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में है। बेस अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि अब महिला और उसकी बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ है। मां और बेटी को 48 घंटे के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जीएमओयू की बस में डिलीवरी और संबंधित महिला डॉक्टर की ओर से बरती गई लापरवाही के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी जल्द ही अपनी रिपोर्ट सीएमओ ऑफिस में प्रस्तुत करेगी। इसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। - डा. प्रवीन कुमार, सीएमओ पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed