फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Information given to workers about NALSA, Lok Adalat benefits and government schemes

Kotdwar News: श्रमिकों को दी नालसा, लोक अदालत के लाभ और सरकारी योजनाओं की जानकारी

Thu, 27 Feb 2025 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Information given to workers about NALSA, Lok Adalat benefits and government schemes
कोटद्वार। चंद्रावती तिवारी लॉ कॉलेज की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण, लोक अदालत व श्रमिक हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में सामाजिक न्याय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस की ओर से 20 से 26 फरवरी तक उत्तरी झंडीचौड़ के रामलीला मैदान के समीप हक की बात अभियान का मंचन के दौरान सामूहिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की सहायक प्रवक्ता डॉ. सोना धनगर ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएएलएसए), तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण (टीएएलएसए) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना 2015 से लाभान्वित होने वाले श्रमिकों, योजना में श्रमिकों के अधिकारों, लोक अदालत के लाभ, सरकार की ओर से श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं से भी अवगत कराया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य अनुराधा ने निशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श की जानकारी दी और श्रमिकों को पंजीकरण करवाने के लिए जागरूक किया। र्कायक्रम में अधिवक्ता सुनील मिश्रा, पुष्पलता, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम भूषण ने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान विधि के छात्रों ने नाट्य मंचन कर श्रमिकों के अधिकारों के बारे में बताया। तृप्ति नेगी, सुधाकर रावत, पूनम और दीपांशी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed