{"_id":"6776c4acb4747608a50e71d1","slug":"independent-candidate-gajendra-supported-bjp-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-584584-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र ने भाजपा को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र ने भाजपा को दिया समर्थन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के मेयर पद के लिए नामांकन कराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र मोहन धस्माना ने नाम वापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत को समर्थन देने की घोषणा की है।
पूर्व सैनिक गजेंद्र मोहन धस्माना ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मेयर पद पर नामांकन कराया था। नामजदगी से पहले उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने खुलकर कहा कि वे भाजपा हाईकमान द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी और सरकार की नीतियों से आहत हैं। चुनाव प्रक्रिया में कई आपत्तियां दर्ज हुईं, लेकिन आपत्तियों का निस्तारण नहीं हुआ। पिछले कई वर्षों से जनता और कोटद्वार क्षेत्र की उपेक्षा हो रही थी। जनता के लिए चुनाव मैदान में उतरना पड़ा।
नाम वापसी के सवाल पर गजेंद्र मोहन धस्माना ने कहा कि उन्होंने जनता की ओर से 28 सूत्री मांगपत्र भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत को सौंपा है। अगर वे इन मांगों पर अपनी सहमति जताते हैं, तो वे उन्हें अपना समर्थन देंगे। पत्रकार वार्ता में मौजूद भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र रावत ने मांगों के संबंध में स्पष्ट किया कि जो भी मांगें उनके स्तर की होंगी, उन्हें पूरा करेंगे, शेष के लिए सरकार से आग्रह कर पूरा कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जिस पर गजेंद्र मोहन धस्माना ने शैलेंद्र रावत को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी। इस मौके पर हरि सिंह पुंडीर, वीरेंद्र बिष्ट, श्यामा प्रसाद नैथानी, प्रमोद रावत और दिवाकर लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
.
धस्माना की ये रहीं प्रमुख मांगें
प्रत्येक वार्ड में नगर विकास समिति गठित कर सामुदायिक भवन का निर्माण।
मुख्य द्वार पर हेमवती नंदन बहुगुणा का भव्य स्मारक, सैनिकों व आश्रितों के लिए सैनिक विश्राम गृह का निर्माण।
नगर निगम क्षेत्र में सिटी बस का संचालन शुरू हो, समस्या निराकरण के लिए नगर निगम दरबार लगे।