फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Indefinite strike of Registrar Kanungo Sangh continues

रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

Wed, 03 Nov 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Indefinite strike of Registrar Kanungo Sangh continues
कोटद्वार तहसील में नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते रजिस्ट्रार कानूनगो। - फोटो : KOTDWAR
रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के कारण लोगों के खाता खतौनी, दाखिल खारिज, स्वामित्व योजना, दैवी आपदा और निर्वाचन संबंधी काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ ने मांगों के निराकरण को लेकर कोटद्वार तहसील में धरना दिया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी ने मांगों के निराकरण को लेकर उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात की और संघ की मांगों पर चर्चा की गई है। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कैलाश मंद्रवाल, दीपक वेदवाल, देवकीनंदन नौटियाल, अंकित वर्मा और जनपद मुख्यालय पौड़ी में धरना प्रदर्शन करने वालों में बसु लाल, पूरण प्रकाश रावत, प्रवीन रावत, शैलेंद्र रावत, राजपाल लिंगवाल और शिव प्रसाद नौटियाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed