फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Increase employment by producing mushrooms from house to house: Narayan Rane

घर-घर मशरूम का उत्पादन कर बढ़ाएं रोजगार : नारायण राणे

Thu, 17 Aug 2023 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Increase employment by producing mushrooms from house to house: Narayan Rane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। केंद्रीय मंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने कहा कि मशरूम पौष्टिक, स्वास्थ्यवर्द्धक और औषधीय गुणों से युक्त है। यदि मशरूम रोजगार से जुड़ता है और घर-घर में इसका उत्पादन होता है, तो इससे उत्तराखंड में रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और यहां प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ेगी। उन्होंने प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाकर तीन लाख रुपये तक करने का आह्वान किया।
ध्रुवपुर में अवंतम हिमालयन फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड मशरूम घरेलू उत्पाद परियोजना के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश में 6.4 करोड़ उद्यमों में से उत्तराखंड में करीब 1.3 लाख उद्योग हैं। हमें उद्यमी, रोजगार और उत्पादन को बढ़ाकर भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। कहा कि 2030 तक अमेरिका और चीन के बाद भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला तीसरा देश बनने जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने कहा कि पौड़ी जनपद की चार हजार महिला उद्यमियों ने नई मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के सफल होने से करोड़ों महिलाएं रोजगार और मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित होंगी और पौष्टिक, स्वास्थ्य वर्द्धक और ऑर्गेनिक खाना और स्वरोजगार के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर समाज व देश में खुशियां बांटेंगी। अवंतम हिमालयन फाउंडेशन की संस्थापक रीमा चौहान ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आज हम संकल्प लेते हैं कि उत्तराखंड में एक नहीं करोड़ों दिव्या रावत होंगी और कोटद्वार देशभर में नया आयाम और पहचान स्थापित करेगा। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों ने गढ़वाली गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, ऋषि कंडवाल, हिंदूवादी नेता दर्शन भारती, आदि योगी, पार्षद गीता नेगी, विपिन डोबरियाल, अनिल नेगी, प्रवेंद्र रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि सिंह, अभिलाषा भारद्वाज, सत्यप्रकाश थपलियाल, पीएल खंतवाल, सेवकराम मनूजा, लाजपत राय भाटिया, पूनम खंतवाल, कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, अनीता आर्य, मानेश्वरी बिष्ट आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन रेनू कोटनाला ने किया।
फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed