फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In times of distress, daughters should take help from Gaura Shakti App, police will reach there.

Kotdwar News: विपत्ति के समय गौरा शक्ति ऐप से मदद लें बेटियां, पहुंचेगी पुलिस

Wed, 26 Feb 2025 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
In times of distress, daughters should take help from Gaura Shakti App, police will reach there.

विज्ञापन
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली किशोर और युवावस्था की बेटियों को रेलवे पुलिस इन दिनों सुरक्षा उपायों के प्रति सचेत करने में जुटी है। उन्हें गौरा शक्ति एप के प्रयोग की तकनीकी जानकारी दी जा रही है।जीआरपी कोटद्वार की उपनिरीक्षक रचना देवरानी, सतीशचंद्र घिल्डियाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रजनी नौटियाल और कांस्टेबल रेशमा सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी के साथ साथ महिला सुरक्षा के दायित्वों को बखूबी निभा रहे हैं। रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में आवागमन करने वाली महिलाओं, युवतियों, किशोरियों को जागरूक करने के साथ साथ रेलवे स्टेशन से आसपास क्षेत्रों में पैदल आवागमन करने वाली और स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली बेटियों को रोककर उन्हें उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति ऐप की जानकारी दे रहे हैं। महिलाओं एवं युवतियों के स्मार्ट फोन में ऐप अपलोड किया जा रहा है।




रोजाना 10 से 15 महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। रचना देवरानी, रजनी नौटियाल एवं रेशमा सिंह ने बुधवार को भी महिलाओं को एप अपलोड कर बताया कि वे किसी मुश्किल में हों, उन्हें किसी घटना की आशंका हो या फिर उन्हें पुलिस की मदद की आवश्यकता हो, तो वे उत्तराखंड पुलिस ऐप पर जाकर एसओएस सर्विस का प्रयोग कर नजदीकी पुलिस की मदद ले सकती है। महिलाओं की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। ऋतु, सीमा, गर्वी समेत युवतियों और महिलाओं ने जानकारी के लिए आभार जताया।
विज्ञापन


.



- ये भी दी जा रही जानकारी

ट्रेन में सफर के दौरान किसी से कुछ लेकर न खाएं, न पीएं।



आभूषण पहनकर, कीमती सामान लेकर खिड़की पर न बैठें।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed