फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In the absence of the budget, the health services of the base hospital on the ventilator

बजट के अभाव में बेस अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर

Tue, 23 Jul 2019 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
In the absence of the budget, the health services of the base hospital on the ventilator
शासन की लापरवाही के चलते राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार की स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर चल रही हैं। बेस अस्पताल प्रबंधन समिति की ओर से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के सफल संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 04 करोड़ 30 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर शासन को भेजा गया है। लेकिन, चार माह होने के बाद अभी तक एक धेला भी अस्पताल को नहीं दिया गया है। अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाएं किसी प्रकार ओपीडी की पर्ची के पैसों से संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

मार्च 2018 में शासन ने कोटद्वार के संयुक्त चिकित्सालय को 300 बेड की सुविधाएं देने के बाद इसे बेस अस्पताल का दर्जा दे दिया था। लेकिन, बेस अस्पताल के मुताबिक बजट की व्यवस्था करना भूल गया। वर्तमान में कोटद्वार बेस अस्पताल में पौड़ी जिले की 80 फीसदी आबादी और यूपी के नगीना और नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल को संचालित करने के लिए करीब 04 लाख रुपये बिजली का बिल, 08 लाख जनरेटर, 01 करोड़ 49 लाख रुपये दवाई के लिए, 12 लाख रुपये संविदा कर्मियों के लिए और 25 लाख रुपये अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन, सफाई आदि पर सालाना अनिवार्य रूप से खर्च होता है। इसके अलावा आधुनिक मशीनों को संचालित करने के लिए बजट की आवश्यकता होती है। गत वर्ष 03 करोड़ 90 लाख रुपये के बजट की डिमांड के सापेक्ष सरकार ने अस्पताल को एक करोड़ सात लाख रुपये देकर हाथ खड़े कर दिए थे। इस वर्ष चार माह से एक रुपया भी अस्पताल के खाते में नहीं डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
क्या कहते हैं अधिकारी
अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन के लिए चार करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत कर शासन को भेजे गए थे। लकिन, अभी तक उन्हें एक रुपया तक नहीं मिला है। ओपीडी की पर्ची के सहारे किसी प्रकार अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।
- डा. वीके शुक्ला, सीएमएस राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार
जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed