फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   In Simalchad, two parties fight over children playing, one injured

Kotdwar News: सिमलचौड़ में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल

Thu, 04 Apr 2024 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
In Simalchad, two parties fight over children playing, one injured
कोटद्वार। सिमलचौड़ में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल का राजकीय बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सिमलचौड़ पदमपुर निवासी अनिल पाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह 8:00 बजे के करीब वह और उनकी पत्नी अपने घर के कार्यों में व्यस्त थे। इसी दौरान उनका पड़ोसी, अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ उनके घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान पड़ोसी ने उनके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोट आई है। कहा कि पास-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उनका बीच-बचाव किया। कहा कि आरोपी के पुत्रों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की और उसे जमीन पर पटक किया।
विज्ञापन

एसआई रियाज अहमद ने बताया कि मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी गई है। बताया कि बच्चों के खेलने के लेकर दोनों पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed