फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Igas festival celebrated by playing Bhailo in Kishanpur and Lansdowne

Kotdwar News: किशनपुर और लैंसडौन में भैलो खेलकर मनाया ईगास पर्व

Sun, 02 Nov 2025 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Igas festival celebrated by playing Bhailo in Kishanpur and Lansdowne
कण्वघाटी/लैंसडौन। भाबर के किशनपुर में स्थानीय व्यापारियों ने धूमधाम से ईगास पर्व मनाया। वहीं, लैंसडौन में अभ्युदय परिवार की ओर से ईगास बग्वाल धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

किशनपुर बाजार में इगास पर्व कार्यक्रम का उद्घाटन समाज सेवी सोहनलाल धूलिया ने किया। व्यापारी और स्थानीय लोग माधो सिंह भंडारी के जीवन से जुड़े पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर थिरके। पारंपरिक नृत्य भैलो के साथ आतिशबाजी का लुत्फ भी उठाया गया। व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल, बुद्धि बल्लभ धूलिया, अंजू केष्टवाल, अनिल गौड़, मनोज शर्मा, मोनू कुकरेती, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, लैंसडौन में ग्रीन फील्ड में महिलाओं ने लोकगीत, लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। कबड्डी में चंदा नेगी की टीम प्रथम एवं राजेश्वरी नेगी की टीम द्वितीय रही। जंगल से घास लकड़ी लाकर भैलो बनाने में सूबेदार मोहल्ले ने प्रथम व कुमाऊंनी मोहल्ले ने द्वितीय स्थान पाया। शिक्षाविदों डॉ. रीता नेगी, पुष्पा वर्मा, अभ्युदय संस्था की अध्यक्ष भावना वर्मा ने भैलो जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर महिलाओं ने भैलो खेलकर दिवाली मनाई और पारंपरिक पकवानों भूड़े, अरसे आदि का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed