{"_id":"578fae124f1c1b347fc4c283","slug":"if-the-central-government-budget-law-degree-divided-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार बजट अंश दे तो पेंशन बंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार बजट अंश दे तो पेंशन बंटे
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों राज्य सरकार की अस्थिरता पौड़ी जनपद के हजारों पेंशनभोगियों को भुगतनी पड़ रही है। उन्हें तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। सरकार गिरने और फिर बनने के इन तमाम दौरों में पेंशनभोगियों के लिए बजट पास नहीं हुआ। इसके चलते जिले में विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशनधारकों को तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन
जिले में 26, 609 वृद्ध पेंशनभोगी हैं। इनके लिए अप्रैल, मई और जून माह की पेंशन वितरित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से 6 करोड़, 38 लाख 61 हजार रुपये इसी बीच मिल गए हैं लेकिन केंद्र की ओर से मिलने वाले एक करोड़ 13 लाख 95 हजार रुपये नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार पेंशनभोगियों को वितरित करने के लिए राज्य सरकार से मिलने वाले बजट का अंश आ चुका है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाला बजट अब तक नहीं मिला है। इससे सभी पेंशनभोगियों को पेंशन वितरित कर पाना मुश्किल कार्य है।
विज्ञापन
पेंशन की आस में ये भी
जिले में विकलांग पेंशनभोगी 5615 हैं। विकलांगों को भी पिछले तीन महीने से पेंशन नहीं मिली है। राज्य सरकार की ओर से 2 करोड़ 18 लाख रुपये मिल चुके हैं। लेकिन केंद्र से मिलने वाला बजट 3 लाख 64 हजार रुपये नहीं मिले हैं।
किसान पेंशन के लाभार्थी जिले में 3016 हैं। इनके लिए बजट नहीं आने से दिक्कत आ रही है। विधवा पेंशन के 10621 लाभार्थी हैं। इन्हें भी पिछले तीन माह से पेंशन नहीं मिली है। राज्य सरकार से एक करोड़ 61 लाख रुपये समाज कल्याण विभाग को इसी बीच मिले हैं। केंद्र से मिलने वाले बजट का अंश नहीं मिला है।
किसान पेंशन योजना का बजट नहीं आया है। वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन का बजट नहीं मिलने से यह दिक्कत आई थी। अभी राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले बजट का अंश जिले में आ चुका है। केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाले बजट का अंश नहीं मिला है। राज्य सरकार की ओर से मिले बजट को जल्द ही पेंशनभोगियों के खातों में भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है।
- रतन सिंह रावल, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी