फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   If action is not taken against the attackers, teachers will take to the streets.

Kotdwar News: हमलावरों पर कार्रवाई नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे शिक्षक

Mon, 23 Feb 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 23 Feb 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
If action is not taken against the attackers, teachers will take to the streets.
विभिन्न संगठनों ने बैठकें कर और ज्ञापन सौंपकर की प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हुए हमले की निंदा
विज्ञापन

कोटद्वार। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विकासखंड एकेश्वर के राजकीय शिक्षक संघ व प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षक व कर्मचारियों ने एसडीएम चौबट्टाखाल को ज्ञापन सौंपा। राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश पसबोला, संजीव थपलियाल, महेंद्र रौतेला, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के संरक्षक यतेंद्र मोहन धस्माना, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नेगी, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर रावत, संरक्षक रमेश भट्ट व हिम्मत सिंह राणा ने ज्ञापन सौंपा।
वहीं राजकीय शिक्षक संघ के मंडल मंत्री मनमोहन चौहान व मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत ने महानिदेशक को पत्र लिखकर जानलेवा हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षक समाज की ओर आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा व प्रांतीय महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की राइंका कोटद्वार में हुई बैठक में अध्यक्ष मुकेश रावत ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर शिक्षकों के सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी। बैठक में परिषद के हर्ष मोहन नेगी, ज्योति प्रकाश मिश्रा, कैलाश थपलियाल, संजय नैथानी, सौरभ नेगी, भास्कर भारद्वाज, अजीम नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed