फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ia oqo raica mada na tu vakadua ni sitimanivanua vakatotolo ni Kotdwar-Anand Vihar

Kotdwar News: अब कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज पर नजर

Thu, 15 Oct 2026 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 15 Oct 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Ia oqo raica mada na tu vakadua ni sitimanivanua vakatotolo ni Kotdwar-Anand Vihar
दो से तीन स्टेशनों पर ट्रेन स्टॉपेज की उठ रही मांग
विज्ञापन

कोटद्वार। श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के शाहदरा में स्टॉपेज के बाद अब कोटद्वार और गढ़वाल वासियों की नजर कोटद्वार से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन पर है। दरअसल यह ट्रेन मेरठ के बाद आठ प्रमुख स्टेशनों पर बिना रुके ही आनंद विहार टर्मिनल पहुंच रही है। किन्हीं दो से तीन स्टेशनों पर ट्रेन का स्टॉपेज देने की मांग उठ रही है।
कोटद्वार से संचालित होने वाली कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन का कोटद्वार, भाबर और गढ़वाल के यात्रियों को लाभ मिलता है, लेकिन इस ट्रेन के मुजफ्फरनगर से मेरठ और मेरठ से आनंद विहार के बीच कुछ नामचीन प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकने से यात्रियों को इसका व्यापक लाभ नहीं मिल पा रहा है। मुजफ्फरनगर से मेरठ के बीच मेरठ छावनी, दौराला और खतौली स्टेशन स्थित हैं लेकिन ट्रेन का यहां स्टॉपेज नहीं है। वहीं, मेरठ से आनंद विहार के बीच मोदीनगर, मुरादनगर, न्यू गाजियाबाद, गाजियाबाद जंक्शन और साहिबाबाद स्टेशन स्थित हैं, यहां भी ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी मुजफ्फरनगर से मेरठ के बीच कम से कम एक और मेरठ से आनंद विहार के बीच कम से कम दो स्टॉपेज देने की मांग कर रहे हैं। नागरिकों महेंद्रपाल सिंह रावत, संजय मित्तल, सरदार महेंद्र सिंह, सेवकराम मानुजा, पवन अग्रवाल समेत कई लोगों ने जनशताब्दी की तर्ज पर आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन में भी दो-तीन प्रमुख स्टॉपेज बढ़ाने की मांग की है। उनका तर्क है कि स्टॉपेज बढ़ने से औद्योगिक क्षेत्र और मेडिकल-एजुकेशन हब के साथ साथ दिल्ली के आउटर के काफी विशाल क्षेत्र से लोगों की सीधी पहुंच बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
- कोटद्वार से आनंद विहार के बीच स्टॉपेज का दायरा
कोटद्वार से सनेह रोड : 9 किमी.
सनेह रोड से नजीबाबाद : 15 किमी.
नजीबाबाद से मुअज्जमपुर नारायण : 11 किमी.
मुअज्जमपुर नारायण से लक्सर : 30 किमी.
लक्सर से रुड़की : 18 किमी.
रुड़की से टपरी : 32 किमी.
टपरी से देवबंद : 28 किमी.
देवबंद से मुजफ्फरनगर : 24 किमी.
मुजफ्फरनगर से मेरठ : 56 किमी.
मेरठ से आनंद विहार : 59 किमी.
.
- कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज बढ़ाने के संबंध में क्षेत्रवासियों द्वारा कोई मांग की जाती है, तो इससे मंडल कार्यालय को अवगत कराया जाएगा। -मनोज रावत, स्टेशन अधीक्षक कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed